बड़ी खबर आ रही है वानखेड़े से जहाँ मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने तय किया है कि अब सूर्या कुमार यादव को भी मैच टिकट लेनी होगी।
दरअसल, सूर्या अपना पूरा समय डग आउट में बैठे मैच देखने में बिताते हैं, दर्शकों की तरह। जैसे आज पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ मुंबई इंडियन ने पहले बैटिंग की जिसमे क्विंटन डी कॉक ने 60 गेंदों में 112 रन मारे, सूर्या कुमार यादव ने उम्मीद के मुताबिक एक भी रन नहीं बनाये, हार्दिक पंड्या कुछ रन बनाते उससे पहले सरपंच साब ने उड़ते हुआ उनका कैच ले लिया जिसे देख कर रोहित भी सोचने लगे जब मैं दौड़ने लगा तो लोग उड़ने लगे। नमन धीर ने 50 रन बनाये, और मुंबई इंडियंस ने कुल 195 रन बनाये। जवाब में पंजाब किंग्स ने मैच 7 विकेट से जीत कर क्रेडिट सही जगह पहुँचा दिया। पंजाब की ओर से प्रभसिमरन ने 80 रन बनाये और सरपंच जी ने 66 रन।
फॉक्सी से बात करते हुए मुंबई इंडियन ओनर ने कहा “सूर्या इंपैक्ट प्लेयर है, कौनसी टीम से वो तय करना बाक़ी है”।
फिलहाल, 5 मैचों के बाद भी एक भी विकेट ना मिलने पर बुमराह भी दर्शक बनने के लिए मैच टिकट लेने का प्लान कर रहे हैं।




