वेस्ट इंडीज के ख़िलाफ़ टीम इंडिया की बड़ी जीत, सभी को मिली बैटिंग

बड़ी ख़बर आ रही है हैदराबाद से जहाँ आज चौथे T20 में वेस्ट इंडीज के ख़िलाफ़ टीम इंडिया की बड़ी जीत हुई, सभी खिलाड़ियों को बैटिंग मिली।

दरअसल, वेस्ट इंडीज ने आज पहले बैटिंग करते हुए 247 रन बनाये, हालाकि शाई होप के रनों के लालच के चलते उन्होंने मात्र 50 गेंदों में नौ छक्कों की मदद से ख़ुद के 102 रन बना दिये मगर वेस्ट इंडीज के सिर्फ़ पाँच ही खिलाड़ियों को बैटिंग मिली, जबकि इंडिया की बारी आई तो इंडिया ने चालाकी दिखाते हुए अपने सभी खिलाड़ियों को बैटिंग दिलवादी, जिसमे संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के बदले की भी बैटिंग करते हुए 56 रन बनाये। हालाकि, इंडिया 24 रनों से हार गई मगर बैटिंग सबको मिल गई।

फॉक्सी से बात करते हुए कोच गंभीर ने कहा “गंभीर के शासन में बैटिंग मिलेगी राशन में”।

फिलहाल, टीम इंडिया अगले मैच के लिए ट्वेल्थ मैन को भी बैटिंग प्रैक्टिस करवा रही है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *