रोहित शर्मा को फॉर्म में लाने के लिए चलाई थी BCCI ने उनकी वर्ल्डकप स्क्वाड से बाहर होने की खबर

बड़ी खबर आ रही है चेपॉक से जहाँ BCCI की रोहित शर्मा को फॉर्म में लाने के लिए वर्ल्डकप स्क्वाड से बाहर होने की खबर वाली तकनीक काम कर गई।

दरअसल, आज अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ तीसरे और आख़िरी ODI में रोहित शर्मा आख़िरकर फॉर्म में आ ही गए, आज अफ़ग़ानिस्तान ने पहले खेलते हुए 218 रन बनाये जिसमे हशमतुल्लाह शाहिदी ने शतक मारा जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने पाँच विकेट लिए। जवाब में इंडिया की ओर से जैसवाल और रोहित शर्मा दोनों फॉर्म में दिखे, रोहित शर्मा ने 79 रन बनाये वहीं श्रेयस एयर की पूरी कोशिश के बाद भी जायसवाल ने शतक मार दिया और इंडिया नौ विकेट से मैच जीत गई और 3-0 से सीरीज।

फिलहाल, BCCI बुमराह के वर्ल्डकप से बाहर होने की खबर बना रही है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *