बड़ी खबर आ रही है हरारे ज़िम्बाब्वे से जहाँ ज़िम्बाब्वे ने भारत को पहले T20 मैच में हराने के बाद विक्ट्री परेड निकाल दी।
दरअसल, हाल ही में भारत ने T20 वर्ल्डकप जीता था और फिर मुंबई में विक्ट्री परेड निकाली थी जिसके बाद ज़िम्बाब्वे ने ये फ़ैसला लिया कि वो भी ऐसा ही करेगी।
फ़ॉक्सी सूत्रों की माने तो “ज़िम्बाब्वे की विक्ट्री परेड में लाखों की तादाद में लोग पहुँचे”।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए “ज़िम्बाब्वे के कप्तान ने कहा हमने विक्ट्री परेड इसलिए निकाल दी की बाद में मौक़ा मिलेगा या नहीं”।
फ़िलहाल, बीसीसीआई भारत के प्रदर्शन को देखकर रोहित शर्मा और विराट कोहली से विनती कर रहा है कि वो अपना T20 से रिटायरमेंट वापिस ले लें।