बड़ी खबर आ रही है कोटा से, जहां एक NEET एस्पिरेंट, एग्जाम कैंसल होने पर वापस रद्दी वाले से अपने नोट्स खरीदने गया तो रद्दी वाले ने पेपर लीक करने वालों से भी ज़्यादा पैसे मांग लिए।
दरअसल, एस्पिरेंट को लगा था कि अब तो NTA अपनी गलतियों से सीख ही गया होगा और इस बार तो पक्का पेपर लीक नहीं होगा। इसी भरोसे उसने अपने नोट्स रद्दी वाले को बेच दिए। लेकिन इस साल भी पेपर लीक हो गया और जब वो रद्दी वाले से अपने ही नोट्स वापस खरीदने गया, तो उसने इतनी कीमत मांग ली कि उसे leaked पेपर खरीदना ज्यादा सस्ता लगने लगा।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए एस्पिरेंट ने कहा, “एक बार कोचिंग सेंटर्स के रैंक वन वाले दावे पर भरोसा कर लेना, लेकिन NTA का पेपर लीक नहीं होगा इस पर कभी नहीं।”
फिलहाल, एस्पिरेंट अपने कोचिंग सेंटर गया है, जिन्होंने नए नोट्स के बदले रद्दी वाले से भी ज़्यादा पैसे मांग लिए हैं।




