बड़ी खबर आ रही है रायपुर से जहां टर्फ क्रिकेट खेलने गए दोस्तों में से एक युवक के लगातार wide बॉल फेंकने से पहले ओवर खत्म होने से पहले ही टर्फ में खेलने का टाइम खत्म हो गया।
दरअसल, युवक एक अच्छी बॉल फेंकने के बाद और अच्छी बॉल फेंकने के चक्कर में 1 घंटे तक वाइड फेंकता रहा और टर्फ में खेलने का टाइम ही खत्म हो गया मगर 2 बॉल फिर भी बची रह गई जिसे देख कर टर्फ वाले ने भी दया दिखाते हुए उन्हें 1 घंटा एकस्ट्रा खेलने दिया और 2 घंटे बाद भी युवक की 1 बॉल बची रह गई ।
फॉक्सी से बात करते हुए मैच के अंपायर ने कहा- “दो घंटे से वाइड दे-देकर मेरा हाथ जाम हो गया है “।
फॉक्सी से बात करते हुए युवक के दोस्त ने कहा- “साला इसके एक ओवर खत्म करने के चक्कर में तो हमे टर्फ खरीदना पड़ जाएगा“।
फिलहाल, युवक बची हुई एक बॉल फेंकने के लिए फिरसे टर्फ बुक करने के लिए दोस्तों को मना रहा है।




