बड़ी खबर आ रही है इंदौर से, जहाँ नवरात्रि के व्रत के खाने में युवक मुँह न मारे, इसलिए घरवालों ने सुबह ही उसकी चाय में चीनी की जगह नमक मिला दिया।
दरअसल, बेरोज़गार युवक जो खाली बैठे-बैठे दिन में 5 बार खाता था वो व्रत में तो 7-8 बार तक खा लेता था। जिसके चलते बाकी के घरवालों के लिए कुछ बचता ही नहीं था। ऐसे में घरवालों ने सोचा कि इससे बचने का एक ही तरीका है कि इसे व्रत रखने ही मत दो और फिर उन्होंने उसकी सुबह की चाय में ही चीनी की जगह नमक मिला दिया।
फॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा, “एक कचौरी, दो समोसा, इन घरवालों का क्या भरोसा।”
फिलहाल, अगली सुबह, युवक चाय पीने से पहले घरवालों को चखने को बोल रहा है।




