ऋतुराज गायकवाड़ की पूरी कोशिश के बाद भी CSK नहीं पहुंची सातवे नंबर पर

बड़ी खबर आ रही है चेपॉक से जहाँ आज ऋतुराज गायकवाड़ की पूरी कोशिश के बाद भी CSK सातवे नंबर पर नहीं पहुंच पाई।

दरअसल, आज CSK ने पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बनाये, जिसमें संजू सैमसन ने 27 रन बनाये वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच देखने आए धोनी को उनकी स्टाइल में खेल कर ट्रिब्यूट दिया और 21 गेंदों में ताबड़तोड़ 15 रन बनाये ताकि CSK को सातवे नंबर पर पहुँचा पायें, मगर कार्तिक शर्मा और ब्रेविस ने 32 और 44 रैन बनाकर गायकवाड़ का प्लान ख़राब करने की कोशिश की वहीं शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 26 रन बनाकर गायकवाड़ का साथ दिया। जवाब में SRH की ओर से अभिषेक शर्मा ने 26 रन बनाये और क्लासेन ने 47 रन और ईशान किशन ने 70 रन बनाकर सीएसके को पाँच विकेट से हरा कर उसे छटवें नंबर पर पहुंचा दिया।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए गायकवाड़ ने कहा “मेरा सपना है सातवे नंबर पर जाना, जब उनसे पूछे गया पहले नंबर पर क्यों नहीं तो गायकवाड़ ने कहा “क्योंकि वो मेरा सपना नहीं”।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *