बड़ी खबर आ रही है चंडीगढ़ से जहाँ आज गुजरात RCB से फिर हारने के लिए आईपीएल के फाइनल में पहुंच गयी|
दरअसल, आज राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए पंद्रह साल के वैभव सूर्यवंशी के भरोसे 214 रन बनाये जिसमे जैस्वाल ने ताबड़तोड़ 1 रन बनाये, ध्रुव जुरेल ने 7 रन, दो बार बैटिंग करने आये जडेजा ने 45 रन, रियान पराग ने कप्तानी पारी खेलते हुए 11 रन, फरेरा ने 11 गेंदों में 38 रन, जबकि पंद्रह साल के वैभव सूर्यवंशी ने एंकर बनते हुए अपनी स्लोवेस्ट फिफ्टी मारी और फिर 47 गेंदों में मात्र 7 छक्कों की मदद से 96 रन बनाये| जवाब में गुजरात की और से शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रन बनाये वहीँ साई सुदर्शन ने 58 रन बनाकर बैट स्टंप में मार दिया, गुजरात मैच जीत कर फाइनल में पहुँच गयी ताकि RCB से फिर हार सके|
फॉक्सी से बात करते हुए रियान पराग ने कहा “गुजरात को फाइनल में जा कर हारना ही है तो हमे जाने देते, कम से कम मैच के दिन तक इंटरेस्ट तो बना रहता |“
फ़िलहाल, RCB बैटिंग बोलिंग और फील्डिंग प्रैक्टिस छोड़ ट्रॉफी उठाने की प्रैक्टिस कर रही है|




