वैभव सूर्यवंशी का कटा चालान

बड़ी खबर आ रही है राजस्थान से अहमदाबाद से जहाँ वैभव सूर्यवंशी का पुलिस ने चालान काट दिया है| 

दरअसल, पूरे IPL में छा जाने वाले पंद्रह साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस साल इतने ख़िताब जीते कि कई टीमें आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीतीं, सबसे ज़्यादा छक्के लगाने, सबसे ज़्यादा रन बनाने आदि के अवार्ड के बीच वैभव सूर्यवंशी को टाटा सिएरा भी मिली जिसको चलाते हुए वो अपने घर जा रहे थे तो उनका चालान काट गया क्योंकि उम्र बस 15 साल है और अभी उनका लाइसेंस नहीं बन सकता| ऐसे में IPL भी सवाल के घेरे में है कि जो गाडी चला नहीं सकता उसे गाडी दी क्यों| 

फॉक्सी से बात करते हुए 2000 का चालान भरने वाले वैभव सूर्यवंशी ने कार लौटाते हुए कहा “इससे अच्छा तो रिमोट वाले कार दे देते काम तो आती “|

फ़िलहाल, दूसरे खिलाडी वैभव सूर्यवंशी से वही कार सेकंड हैंड खरीदने के लिए उनके बहार लाइन में खड़े हैं|

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *