बड़ी खबर आ रही है लखनऊ से, जहाँ टपरी पर बैठकर रोज़ नए-नए बिज़नेस की प्लानिंग करने वाले दोस्तों ने उधार ले-लेकर टपरी वाले का ही बिज़नेस बंद करवा दिया।
दरअसल, सारे दोस्त एकदम नल्ले-बेरोज़गार थे और सालों से दिन भर बस टपरी पर बैठे उधारी की चाय पीते हुए नए-नए बिज़नेस खोलने की प्लानिंग करते और करोड़पति बनकर क्या-क्या खरीदेंगे, इसके सपने देखते। ऐसे में जब भी चायवाला अपने पैसे माँगता, तो कह देते, “अरे एक बार कंपनी खुलने दो, पैसों में नहीं, shares में तुम्हारी पेमेंट करेंगे।” जिसके चलते टपरी वाले का इतना उधार हो गया कि उसे अपना ही बिज़नेस बंद करना पड़ गया।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए चायवाले ने कहा, “अरे इनको करना-धरना कुछ है नहीं, बस दिन भर चाय पियो, बिस्किट खाओ, चाय पियो, बिस्किट खाओ।”(TMKOC Audio)
फ़िलहाल, टपरी वाला भी दूसरी टपरी पर बैठकर उनके साथ नए बिज़नेस की प्लानिंग कर रहा है।




