घर के आगे की सड़क पर क़ब्ज़ा करते-करते दो घर आपस में टकराये

बड़ी ख़बर आ रही है आगरा से जहाँ घर के आगे की सड़क पर क़ब्ज़ा करते-करते दो घर आपस में टकरा गए।

दरअसल, दोनों घर धीरे-धीरे अपने घरों के आगे की ज़मीन क़ब्ज़ाने रहे थे। कच्चे चबूतरे, छज्जे और पेड़ों से शुरुआत करके, धीरे-धीरे सब पक्का कर लिया और घर इतना आगे बढ़ा लिया कि बीच की सड़क पार कर दोनों घर आपस में टकरा गए।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए दोनों घरवालों ने कहा “जो मज़ा सड़क की ज़मीन क़ब्ज़ाने में है वो ख़रीद के घर बनाने में कहाँ?”

फ़िलहाल, दोनों घरवाले अपना घर आगे बढ़ाते-बढ़ाते एक दूसरे के घर क़ब्ज़ा रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *