बड़ी खबर आ रही है इंग्लैंड से जहाँ T20 सीरीज में वाइट वाश होने के बाद टीम इंडिया ODI सीरीज के लिए कॉंफिडेंट हैं क्योंकि कोहली को होम ग्राउंड का एडवांटेज मिलेगा।
दरअसल, ODI में रोहित और कोहली खेलेंगे दोनों ही अपनी टीम को जिताने की पूरी कोशिश करेंगे मगर कोहली को मैचेस इंग्लैंड में होने का फायदा मिलेगा क्योंकि वो अब इंग्लैंड में ही रहते हैं और इंडिया बस IPL खेलने और अपने जूते बेचने आते हैं, इसलिए उनकी पूरी प्रैक्टिस भी इंग्लैंड की पिचेस में होती है।
फॉक्सी से बात करते इंग्लैंड के कप्तान ने कहा “ODI नई पिचों में होंगे, पुरानी पिचों में तो टीम इंडिया ने हग दिया था”।
फिलहाल, पिच को फ्लैट करने के लिए रोहित शर्मा पिच में रोल कर रहे हैं।




