ODI आते ही फॉर्म में लौटी इंग्लैंड और उसके खिलाड़ी

बड़ी खबर आ रही बर्मिंघम से जहाँ आज पहले ODI में ही इंग्लैंड और उसके खिलाड़ी फॉर्म में लौट आए।

दरअसल, T20 सीरीज जीतने के बाद इंग्लैंड से उम्मीद की जा रही थी कि वो ODI सीरीज भी जीतेगी मगर इंग्लैंड और उसके खिलाड़ी फॉर्म में लौट आए।इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 258 रन बनाए जिसमे जो रूट ने 76 और लियाम डावसन ने 68 रन बनाये बाकी सभी खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर में पवेलियन लौट गए। कोहली भी अवे मैच बुली साबित हुए और होम ग्राउंड में मात्र 5 रन में आउट हो गए। इंडिया की ओर से शुभमन गिल ने श्रेयस अइयर और सूर्या कुमार यादव को बताया कप्तानी पारी कैसे खेली जाती है। रोहित शर्मा ने उम्मेद से 11 रन ज़्यादा बनाते हुए बता दिया कि उनमें अभी भी क्रिकेट बाक़ी है। वहीं बापू ने एक बार फिर अंग्रेज़ों के छक्के छुड़ा दिए और वॉशिंगटन सुंदर ने भी उनका पूरा साथ दिया। इंडिया मैच छह विकेट से जीत गई।

फॉक्सी से बात करते हुए बापू ने कहा “अब तैयारी हो गई है”।

फिलहाल, कोहली फैन जोफ्रा आर्चर को instagram कमेंट में गद्दार कह रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *