बड़ी खबर आ रही है लॉर्ड्स से जहाँ रोहित शर्मा के शतक के बाद भी इंडिया हार गई इसलिए अब वो वर्ल्डकप स्क्वाड से बाहर होंगे।
दरअसल, सीरीज के आख़िर ODI के पहले ये ख़बर आई थी कि बुरे परफॉरमेंस के चलते रोहित शर्मा वर्ल्डकप का हिस्सा नहीं होंगे, जिसको सुनकर रोहित शर्मा ने आज शतक मार दिया मगर टीम फिर भी हार गई। आज इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 387 रन मार दिए, जिसमे बेन डकेट ने 141 रन मारे जवाब में रोहित शर्मा लॉर्ड्स में ODI में सेंचुरी मारने वाले पहले भारतीय हो गए, हालाकि श्रेयस आइयर, के एल राहुल और ईशान किशन ने 0, 12 और 14 रन बनाकर टीम में जगह पक्की कर ली, जबकि रोहित शर्मा के लिए कहा गया कि सेंचुरी मार कर भी नहीं जिता पाये तो और क्या ही कर लोगे।
फॉक्सी से बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा “हमे करें तो करें क्या, बोलें तो बोलें क्या ”।
फिलहाल, सीरीज हारने के बाद सभी इंडियन खिलाड़ी इंग्लैंड से वापिस इंडिया लौट रहे हैं।




