बड़ी खबर आ रही है जबलपुर से, जहाँ घर में चोरी करने घुसा चोर अदरक कूटने की आवाज़ सुनकर चाय पीने रुक गया।
दरअसल, चोर सुबह 5 बजे यह सोचकर चोरी करने घुसा था कि वीकेंड है, सब सो रहे होंगे और वो सामान चुराकर बस निकल ही रहा था कि उसे किचन से अदरक कूटने की आवाज़ आ गई। बारिश के मौसम में चाय के बारे में सोचते ही वो सब कुछ भूल गया और सोफ़े पर बैठकर चाय का इंतज़ार करने लगा, जहाँ वो पकड़ा गया।
चोर से बात करने फ़ॉक्सी संवाददाता निकल ही रहा था कि उसे अपने घर से अदरक कूटने की आवाज़ आ गई और वो भी चाय के इंतज़ार में बैठ गया।
फिलहाल, घरवालों ने पुलिस को कॉल किया है जो निकालने से पहले बस चाई का इंतजार कर रहे हैं।




