बड़ी खबर आ रही है हरारे जिम्बाब्वे से जहाँ आज ख़ुद स्टूडेंट वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स को अपना समर्थन दिया है।
दरअसल, हारने का रिकॉर्ड बनाने वाली टीम इंडिया अपनी इज्जत बचाने जिम्बाब्वे के साथ T20 खेलने गई थी, जहाँ जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 7 विकेट में 125 रन बनाये और जवाब में वैभव सूर्यवंशी के फ़ास्टेस्ट मेडन हाफ सेंचुरी से इंडिया ने मैच सात विकेट से जीत कर क्रेडिट सही जगह पहुंचा दिया। अभिषेक शर्मा ने फॉर्म बरकरार रखते हुए ताबड़तोड़ एक रन बनाये जबकि वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स को दूर से अपना समर्थन दिया।
ज़िम्बाब्वे को वैभव सूर्यवंशी से पिटता देख फ़ॉक्सी से बात करते हुए बाबर आज़म ने कहा “हम भी तो देखे हमसे बड़ा शैतान कौन आ गया”।
फ़िलहाल, प्रोटेस्ट में अपना समर्थन दिखाने के लिए रोको भी प्रोटेस्ट को अगले ODI तक चलाने की माँग कर रहे हैं।




