बड़ी खबर आ रही है दिल्ली से, जहाँ बेटे ने कहा, “जंतर–मंतर जा रहा हूँ,” तो पिता ने उसे लाठी से कूटकर कहा, “लाठीचार्ज की प्रैक्टिस कर ले।”
दरअसल, अपने हक़ के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज होता देख बेटे से रहा नहीं गया और उसने भी जंतर-मंतर जाकर उनका साथ देने की सोची। हालाँकि, पिता, जो इस प्रोटेस्ट की जानकारी न्यूज़ चैनलों से ले रहा था, उसने उसे मना कर दिया। लेकिन फिर भी जब बेटा नहीं माना, तो पिता ने उसे लाठी से कूटकर कहा, “लाठीचार्ज की प्रैक्टिस तो करता जा।”
फ़ॉक्सी से बात करते हुए बेटे ने कहा, “अरे बेटे की चड्डी फटी पड़ी है, हर एग्ज़ाम के पेपर लीक हो रहे हैं और बाप कहता है मोदी-मोदी।”
फ़िलहाल, बेटे के फिर भी न मानने पर पिता खाना-पीना छोड़, बेटे का ही अपने घर से इस्तीफ़ा माँग रहा है।




