घेवर को सेफ रखने के लिए परिवार ने रखा सिक्योरिटी गार्ड

बड़ी खबर आ रही है जोधपुर से, जहाँ फ्रिज में घेवर को बचाए रखने के लिए घरवालों ने सिक्योरिटी गार्ड रख लिया।

दरअसल, घर में सीज़न का पहला घेवर आया था, जिसे सबने जी भर के खाया और बचे हुए घेवर को बाद में खाने के लिए फ्रिज में रख दिया। हालांकि, परिवार का हर सदस्य एक-दूसरे पर शक करने लगा कि ये रात में चुपके से जाकर फ्रिज से घेवर खा लेगा। जो शक इतना गहरा हो गया कि घरवालों को घरवालों से ही घेवर को बचाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड रखना पड़ गया।

फॉक्सी से बात करते हुए परिवार के एक सदस्य ने कहा, “पहले तो ये डर लग रहा था कि कोई दूसरा घरवाला घेवर न खा ले, अब ये डर लग रहा है कि कहीं सिक्योरिटी गार्ड ही सारा घेवर न लपेट जाए।”

फिलहाल, घरवाले सिक्योरिटी गार्ड पर नज़र रखने के लिए एक और सिक्योरिटी गार्ड रख रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *