कपड़े रखते-रखते बेड पे नहीं बची जगह तो युवक सोया अलमारी में

बड़ी खबर आ रही है भोपाल से जहाँ एक युवक ने कपड़े रख-रखकर अपना पूरा बेड भर दिया जिसके बाद उसे अलमारी में सोना पड़ा।

दरअसल, युवक बाहर से आते ही कपड़े खोल कर बेड पर ये सोच के फेंक देता कि बाद में धो के अलमारी में रख दूँगा। हालांकि, वो कपड़े फिर वहाँ से हिलते भी नहीं। ऐसा करते-करते युवक ने अपने कपड़ों से ही पूरा बेड भर दिया, जिसके बाद उसे अपनी खाली हुई अलमारी में सोना पड़ा।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए “युवक ने Fauxy संवाददाता को भी बैठने के लिए अलमारी में बुला लिया क्यूँकि घर की सारी कुर्सियों पर भी कपड़े रखे थे“।

फिलहाल, युवक अलमारी बेच कपड़े रखने के लिए दूसरा बेड खरीदने जा रहा है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *