मकान मालिक ने बैचलर्स से जबरदस्ती कराई दिवाली की सफाई, फ्लैट हुआ पूरा खाली

बड़ी खबर आ रही है नोएडा से जहां मकान मालिक ने बैचलर्स से जबरदस्ती दिवाली की सफाई कराई तो पूरा का पूरा फ्लैट ही खाली हो गया।

दरअसल, हर साल बैचलर्स दिवाली पे अपने घर निकल जाते थे और फ्लैट वैसा का वैसा रह जाता था इसलिए इस साल मकान मालिक उनके जाने से पहले ही फ्लैट पर पहुंच गया और उनसे जबरदस्ती फ्लैट की सफाई कराई। ऐसे में सिगरेट के खाली डिब्बे, दारू की बोतल और खाने-पीने के खाली पैकेट साफ कर ने बाद घर में कुछ बचा ही नहीं और फ्लैट उनके बैंक अकाउंट से भी ज्यादा खाली हो गया।

फॉक्सी से बात करते हुए मकान मालिक ने कहा ” सारा कचरा साफ हो गया अब बस ये दो कचरे बचे हैं।” (Acting Makan Malik naak band karke bolega)

फिलहाल, साफ फ्लैट में बीमार पड़ने के कारण बैचलर्स वो फ्लैट छोड़ नया फ्लैट ढूंढ रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *