बड़ी खबर आ रही है गुरुग्राम से जहाँ नौकरी लगने के बाद घर में अपना वज़न बढ़ता देख युवक वापस हॉस्टल शिफ्ट हो गया।
दरअसल, हॉस्टल के घटिया खाने पर गुज़ारा करने वाला युवक जब नौकरी के बाद वापस घर शिफ्ट हुआ तो घर का खाना खाकर उसका वज़न बढ़ने लगा और जो दोस्त उसे सूखा, मरियल, हड्डी बुलाते थे वही उसे भैंसा, टैंकर और गैंडा स्वामी बुलाने लगे। ऐसे में जब युवक जिम से लेकर डाइटिंग करके भी वज़न कम नहीं कर पाया तो वो वापस हॉस्टल शिफ्ट हो गया।
फौक्सी से बात करते मेस वाले ने कहा “पतला तो बना दूँगा, गारंटीड, पतला दूँगा”
फिलहाल, युवक हॉस्टल के पानी में दाल, कंकड़ में चावल, और मटर-पनीर में पनीर ढूँढते हुए और कैलोरीज़ बर्न कर रहा है।




