कर्फ्यू के दौरान पत्रकारों की भीड़ जमा न हो इसलिए सरकार करेगी तैमूर को तड़ीपार

कोरोना से बचाव के तौर पर सरकार ने 21 दिनों का देश भर में लॉक डाउन कर दिया है ताकि लोग किसी एक जगह पर इकट्ठा न हो सकें और इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

मगर दुनिया भर को ज्ञान देने वाले पत्रकार खुद किसी नियमों का पालन नहीं कर रहे और करें भी कैसे आदत से मजबूर जो हैं। और वो भी तब जब तैमूर की बात हो तो ये आपे से बाहर हो जाते हैं।

देश कब पत्रकारों को किसी एक विषय मे सबसे ज़्यादा रुचि है तो वो है तैमूर। यहां तक कि तैमूर कितनी बार खाता है, कितनी बार पिता है, क्या पहनता है, कब नंगा घूमता है यहां तक कि हर सुबह तैमूर की शौच के रंग पर भी पत्रकार चर्चा करते हैं।

ऐसे में इनपर लॉक डाउन का असर तो हो नहीं रहा था और तैमूर के घर के बाहर रोज़ की तरह ही तांता लगा रहता था। सरकार ने भी समझा कि पत्रकार सुधर नहीं सकते इसलिए उपाय सोचा जिस से वहाँ भीड़ जमा न हो पाए।

सरकार तैमूर को तड़ीपार करने का प्लान बना रही है यानी तैमूर घर पर नहीं रहेंगे और किसी गुप्त जगह पर उन्हें शिफ्ट किया जाएगा। देखना होगा कुत्ते जैसी नाक वाले पत्रकार तैमूर को सूंघते खोज निकालेंगे या नहीं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *