धोनी को बर्थडे गिफ्ट के ‘कवर में कितने पैसे रखे’ पे कोहली अनुष्का के बीच हुई अनबन

कल क्रिकेट में कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन था और पूरे देश से उनको अपने बैटिंग एवरेज और कीपिंग रिकॉर्ड के हिसाब अलग अलग मात्रा में शुभकामनाएं मिली।

हमारे पत्रकार की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक कल रात को जब धोनी का बर्थडे मनाने के लिए रात 12 बजे टीम इंडिया धोनी के रूम में इक्कठी हुई तब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच कुछ अनबन चल रही थी। अनबन कितनी बड़ी थी उसका अंदाजा आप ऊपर दिए गए फ़ोटो में उनके हाव भाव देख कर लगा सकते है।

आगे पड़ताल करने पे हमारे पत्रकार ने अपने खुफिया सूत्रों से पता लगाया की यह अनबन धोनी को बर्थडे गिफ्ट के लिए दिए जाने वाले पैसे के कवर को लेकर थी। कोहली कवर में 501 का गिफ्ट देना चाहते थे लेकिन अनुष्का शर्मा 201 रुपये कवर में रखने पे अड़ी थी। इसके लिए अनुष्का ने अपनी शादी में धोनी ने दिए हुए 201 रुपये के कवर का हवाला दिया। इस पॉइंट के डिफेंस में कोहली ने खुद धोनी की शादी में 201 का कवर देने की बात अनुष्का के सामने रखी। आखिर में दोनों ने 251 रुपये कवर में रखने पर मांडवाली की। ताकि आगे चलके उनकी भी जन्मदिन की आय में बढ़ोतरी हो। वैसे तो जन्मदिन पे हुये इंवेस्टमेंट के हिसाब से कमाई तो कम ही रह जाती है। फिर भी भविष्य में अपने वितीय घाटे को कम करने का सोच कर दोनों ने यह निर्णय लिया।

हमारे सूत्रों ने फ़ोन पे दी हुई खबर के अनुसार धोनी अपने जन्मदिन पर गिफ्ट में मिले हुए सारे पैसे चहल के जिम की फीस भरने के लिए डोनेट करेंगे। और यह बात बताते हुए हमारे सूत्र फुले नही समा रहे थे। ना जाने क्यूँ… ना…. जाने क्यूँ। जाने क्यूँ… जाने क्यूँ… जाने क्यूँ….

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *