गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाला सोशल मीडिया पर फ़ूड ब्लॉगर बना घूम रहा था, गलती से लाइव चले जाने से खुली पोल

घर पर बनी डिशेज को नए तरीके से प्रजेंट करने और उनके फोटोग्राफी का शौक सोशल मीडिया पर आपको सेलिब्रिटी भी बना सकता है। महज 22 साल की उम्र में अपना करियर शुरू करने वाले निर्मु दी गोलगापिया, आज इंस्टाग्राम पर जाना-पहचाना चेहरा हैं जो पेशे से फूड ब्लॉगर हैं और छोटी सी शुरूआत को आज लाखों लोगों की पहुंच तक बना चुकी हैं।

निर्मु दी गोलगापिया नाम से ब्लॉग चलाते हैं जिसमें बेसिक फूड फोटोग्राफी, एडिटिंग और देशभर की अलग-अलग रेसिपीज को अपने खास अंदाज में प्रजेंट करते है!

निर्मु जोकि नोएडा के रहने वाले हैं बहुत ही चर्चित फूड ब्लॉगर है अगर आप उनका नाम किसी रेस्टोरेंट में जाकर ले ले तो आपको 20 परसेंट डिस्काउंट खुद ब खुद मिल जाता है उनकी साख दूर-दूर तक फैली है!

अभी कुछ दिनों पहले वो इंस्टाग्राम पर लाइव आए और अपने फैंस लाइव बातचीत की तभी कालिया दी स्क्रीन शॉटिया ने निर्मु की रेहड़ी का स्क्रीनशॉट ले लिया!

निर्मु जिनके बारे में सब जानते हैं कि वह काफी अमीर है और किसी पॉश घर आने से आते हैं उनके फैंस के लिए निर्मु की गोलगप्पे की रेहड़ी लगाना किसी भी बड़े सदमे से कम नहीं था इसकी चर्चा ही टि्वटर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर दिन भर होती रही!

अभी निर्मु कुछ दिनों से चुप है और सोशल मीडिया को बिल्कुल ही इग्नोर कर रहे हैं हमारी भी उनसे बातचीत नहीं हो पाई है पता नहीं भविष्य के गर्भ में क्या है और आगे क्या होने वाला है क्या निर्मु गोलगप्पे की रेहड़ी ही लगाएंगे या फिर से निर्मु दी गोलगापिया का अपना पेज दोबारा से चलाएंगे!

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *