गर्लफ्रेंड ने लगाया शादीशुदा होकर भी अवैध संबंध का केस आरोपी ने बताया इंट्रोवर्ट होने के कारण नहीं बताया पत्नी बच्चों के बारे में

इंट्रोवर्ट होने के जहां बहुत नुकसान होते हैं, कुछ फायदे भी होते हैं। कुछ लड़के लड़कियां एग्जाम में अपने दोस्तों को इस बहाने से भी प्रश्नों के उत्तर नहीं बताते हैं कि वह इंट्रोवर्ट है। कुछ लोग पैसा शराब लेकर भ्रष्ट नेताओं को भी वोट देने से मना नहीं कर पाते, कारण वही उनका इंट्रोवर्ट होना।

इस तरह एक और मामला सामने आया है जिसमें एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड पर आरोप लगाया है कि उसने कभी उसे अपनी पत्नी और बच्चों के बारे में नहीं बताया और लगातार 2 साल तक उसके साथ संबंध में बना रहा। लड़की के पूछने पर उसने सिर्फ इतना बोला कि इंट्रोवर्ट होने के कारण वह कभी इस बारे में उसे नहीं बता सका।

लड़की ने पहले तो लड़के की इस आदत का फायदा उठाते हुए उसके पैसों से जमकर नई ड्रेस, लांच होने वाले दो तीन नए आईफोन खरीदा लिए। लड़का कभी भी उसे दूसरे लड़कों के साथ फोन में बात करने व्हाट्सएप चैट करने के लिए मना नहीं करता था। लड़की को उसके पहले से शादीशुदा होने का शक तब हुआ जब लड़के को मॉल में किसी ने अंकल बोला और वह गुस्सा नहीं हुआ।

लड़का फिलहाल इंट्रोवर्ट होने के कारण इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है। वहीं धोखा खाई लड़की इस बात पर फेसबुक में पोस्ट डाल कर लाइक खाने की कोशिश में लगी हुई है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *