बड़ी खबर आ रही है सूरत से जहाँ एक युवक के दोस्त ने बारगेनिंग करवा के उसके 200 रुपये बचा दिए मगर फिर उसी खुशी में उससे 2000 की पार्टी ले ली।
दरअसल, दोस्त ने युवक की नई शर्ट देख के पूछा कितने की है तो युवक ने बताया आठ सौ की जो सुन दोस्त कहने लगा लूट लिया मैं होता तो सस्ते में दिलवा देता। जिसके बाद युवक दोस्त को ले कर नई शर्ट लेने चल गया जिस पर दोस्त ने दो सौ रुपए तो कम करवा दिए मगर बाद में 200 रुपए बचने की खुशी में उससे 2000 की पार्टी ले ली।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए दोस्त ने फ़ॉक्सी संवाददाता से पूछा लिया “ये माइक कितने का पड़ा, मेरे साथ चलो सस्ते में दिलवा दूंगा“।
फिलहाल, युवक के पैसे बचाने के लिए दोस्त पार्टी के बिल पर बारगेनिंग कर रहा है।




