बड़ी खबर आ रही है इंदौर से जहाँ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए जिम शुरू करने वाले युवक से जिम का दरवाज़ा ही नहीं खुला।
दरअसल युवक बहुत ही कमज़ोर था जिसके चलते उसे उसके दोस्त, ढीला, कमज़ोर लेग पीस और चूज़ा आदि बुलाते थे। अपने इन्हीं नामो से परेशान युवक ने तय किया वो जिम जा कर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करेगा l मगर जब वो जिम पहुंचा तो वो जिम का दरवाज़ा ही नहीं खोल पाया और उसे वापिस आना पड़ा।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा ” ये प्रोटीन का डब्बा खोल दोगे क्या मेरे से खुल नहीं रहा“।
फ़िलहाल, युवक ने घर में ही डंबल ऑर्डर किए हैं लेकिन वो इतने भारी है कि युवक ऑर्डर रिसीव ही नहीं कर पा रहा है।




