बड़ी खबर आ रही है सोनीपत से जहाँ एक युवक प्रोटीन महंगा होने के चलते घर का राशन बेच प्रोटीन ले आया।
दरअसल, प्रोटीन की बढ़ती कीमतों के कारण युवक का प्रोटीन इंटेक पूरा करना मुश्किल हो रहा था और जब युवक का ध्यान घर के राशन में गया तो उसे चावल, घी, आटा, तेल, चीनी सब में कार्ब्स और फैट ही दिखा जिसके बाद युवक घर का राशन बेच प्रोटीन का डिब्बा उठा ले आया।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा “जिनको प्रोटीन इंटेक पूरा करना होता है वो प्रोटीन कितना भी मंहगा हो कर ही लेते हैं”।
फिलहाल, घर वाले प्रोटीन का डिब्बा बेच राशन ख़रीदने जा रहे हैं।




