माँ-बाप की इच्छा के विरुद्ध जाकर बेटा कंटेंट क्रिएटर की जगह बना इंजीनियर, तो माँ-बाप खुद बने कंटेंट क्रिएटर

बड़ी खबर आ रही है आगरा से, जहाँ माँ-बाप की इच्छा के खिलाफ जाकर बेटा कंटेंट क्रिएटर की जगह इंजीनियर बन गया, तो माँ-बाप खुद कंटेंट क्रिएटर बन गए।

दरअसल, आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के बच्चों को कंटेंट क्रिएटर बनकर पैसा कमाते और फेमस होते देख माँ-बाप चाहते थे कि उनके परिवार से भी कोई कंटेंट क्रिएटर बने, कैमरे के सामने नाचे और व्लॉगिंग करे। हालाँकि, बेटा चाहता था कि वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके अपना करियर बनाए। ऐसे में मां-बाप समझ गए कि बेटा नालायक निकल गया है और मजबूरन खुद कंटेंट क्रिएटर बन गए।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए माँ-बाप ने कहा, “हम एक ही AC Afford कर सकते थे वो हमने अपने कमरे में लगवाया ताकि कंटेंट बनाने में कोई दिक्कत ना आए “।

फ़िलहाल, मां-बाप बेटे की किताबें और लैपटॉप बेच कर कैमरा खरीद रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *