चीनी महंगी होने के बाद मुँह मीठा करने के लिए हर रिश्ते को हाँ करने वाले परिवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़ी ख़बर आ रही है कानपुर से जहाँ चीनी महंगी होने के बाद मुँह मीठा करने के लिए हर एक रिश्ते को हाँ कहने वाले लड़के वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, चीनी महँगी होते ही परिवार ने चीनी खरीदना बंद कर दिया था और कई दिनों से कुछ मीठा भी नहीं खाया था। ऐसे में जब उन्हें मीठा खाने की तलब लगी तो वो अपने लड़के के लिए रिश्ते देखने जाने लगे और हर लड़की को हाँ बोलकर कहने लगे अब मुँह मीठा कराइए। हालाकि वो पकड़े तब गए जब उन्होंने एक घर में लड़की देखे बिना ही मुँह मीठा करने को कह दिया।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए परिवार वालों ने फ़ॉक्सी संवाददाता से कहा “अरे आपको इतनी बड़ी खबर मिली है मुँह मीठा तो करवाइए”।

फ़िलहाल, गिरफ्तार होने के बाद परिवार वाले अपने वकील को केस मिलने पर मुंह मीठा करवाने को कह रहें है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *