बड़ी खबर आ रही है ब्रिस्टल इंग्लैंड से जहाँ आज इंडिया ने तय किया है कि वो इंग्लैंड के खिलाडियों से हार का बदला IPL में लेगी |
दरअसल, आज चौथे T20 मैच में इंडिया ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 158 रन बना दिए जिसमे कप्तान श्रेयस अइयर ने 80 रन बनाये और बाकी सब खिलाडियों ने मिलकर 78 रन, अपना फॉर्म बरक़रार रखते हुए पंद्रह साल के वैभव सूर्यवंशी ने 15 रन बनाये वहीँ, अभिषेक शर्मा ने 16 रन, ईशान किशन ने ताबड़तोड़ 4 रन, शिवम् दुबे ने 23 गेंदों में 22 राण मारकर एहसान किया और तिलक वर्मा ने 11 रन, जवाब में इतने बड़े टारगेट के साथ उत्तरी इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 14 ओवर में इंडिया को 9 विकेट से हरा दिया, इस हार का बदला इंडिया अब IPL में फ्लैट पिट्चेस में लेगी |
फॉक्सी से बात करते हुए कप्तान श्रेयस अइयर ने कहा “बाईलेटरल में तो कोई भी जीत जायेगा दम हो तो इंडिया को IPL में करा कर दिखाओ”|
फ़िलहाल, आखिर मैच के लिए टीम इंडिया, IPL पिचेस को इंग्लैंड पहुंचा रही है|




