बड़ी ख़बर आ रही है धर्मशाला से जहाँ आज मुंबई इंडियंस की जीत पर मुंबई से ज़्यादा csk फैन्स ने ख़ुशी मनाई।
दरअसल, पॉइंट टेबल में नीचे से दूसरे नंबर पर चल रही मुंबई इंडियंस ने आज पंजाब के ख़िलाफ़ मैच जीत लिया, पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 200 रन बनाये जिसमे प्रभसिमरन ने 57 रन बनाये, ओमरज़ाई ने 17 गेंदों में 38 रन बनाये वहीं श्रेयस ईयर ने दो सौ की स्ट्राइक रेट से चार रन बनाये। जवाब में बैटिंग करने आए रोहित शर्मा T20 भूल कर टेस्ट इनिंग खेल गए, रोहित शर्मा ने मात्र 26 गेंदों में 25 रन बना डाले, इतनी तेज आज तक कोहली और वैभव सूर्यवंशी भी नहीं खेल पाए। तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में 75 रन बनाये और मुंबई मैच छह विकेट से जीत गई जिसके बाद सीएसके खेमे में खुशी मनाई गई।
फॉक्सी से बात करते हुए मुंबई फैन ने कहा “इतने कैप्टेन बदलने के बाद भी आज अगर नहीं जीतते तो अगली बार कैप्टेन अंपायर को ही बनाना पड़ता “।




