पूरा Sunday पापा को कुछ भी नहीं मिला ठीक करने को, तो पापा ने घर की ठीक चीजों को ही खोल के किया ख़राब

बड़ी खबर आ रही है कानपुर से जहां एक पिता को पूरा सन्डे को कुछ भी ठीक करने को नहीं मिला तो उन्होंने घर की पहले से ठीक चीजों को ही खोल के खराब कर दिया।

दरअसल, बचपन से ही युवक की पिता को हर सन्डे कुछ ना कुछ खोल देने की ऐसी आदत लगी थी, की वो घर का कोई ना कोई आइटम खोल देते और अगर उन आइटम्स को खोलने के लिए बेटा पेचकस नहीं ढूंढ पाता तो वो बेटे को ही खोल देते। ऐसे में जब घर में एक भी चीज ठीक करने को नहीं बची तो उन्होंने ठीक चीजों को ही खोल के खराब कर दिया।

फॉक्सी से बात करने हुए “युवक के पिता ने फॉक्सी संवाददाता का माइक भी खोलने के लिए छीन लिया” ।

फिलहाल, पापा उन्हीं खराब की हुई चीजों को ठीक करने के लिए अगले Sunday का वेट कर रहें हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *