एल्विश यादव और मैक्स्टर्न के बीच सुलह करवाने वाले रजत दलाल नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट

बड़ी खबर आ रही है गुड़गाँव से जहाँ एल्विश यादव और मैक्स्टर्न के बीच हुए झगड़े को तीसरे विश्व युद्ध में बदलने से पहले ही रुकवाने के लिए रजत दलाल को नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया है।

रशिया-यूक्रेन, इज़राइल-फ़िलिस्तीन के बाद एल्विश यादव- मैक्स्टर्न के बीच हुए सोशल मीडिया में युद्ध से तीसरी विश्व युद्ध की आशंका तेज़ हो गई थी, इंटरनेशनल अफेयर एक्सपर्ट अटकलें लगा रहे थे कि ये एल्विश यादव और मैक्स्टर्न के बीच युद्ध कुछ दिन और चला तो विश्व युद्ध को कोई टाल नहीं पाएगा।

हालाँकि इन दोनों की सुलह करवा दी दलाल ने, रजत दलाल ने। जिसके बाद रजत दलाल को ना केवल नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया बल्कि उन्हें रशिया-यूक्रेन और इज़राइल-फ़िलिस्तीन के बीच मध्यस्थता के लिये भी नियुक्त किया गया है।

फ़िलहाल, सुलह होने के बाद मैक्स्टर्न के बढ़ते फ़ॉलोवर्स को देख एल्विश यादव अपने फ़ॉलोवर्स बढ़वाने के लिए ख़ुद को कोड़े मार रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *