प्ले ऑफ में क्वालीफाई होने वाली पहली टीम बनी RCB, शुरू की ट्रॉफी उठाने की प्रैक्टिस

बड़ी खबर आ रही है धर्मशाला से जहाँ प्ले ऑफ में क्वालीफाई होने वाली पहली टीम बनी RCB, शुरू की ट्रॉफी उठाने की प्रैक्टिस।

दरअसल, आज RCB ने पहले खेलते हुए 222 रन बनाये जिसमे, 37 गेंदों 58 रन बनाये वहीं वेंकटेश ईयर ने 40 गेंदों में 73 रन और पड़िकल ने 25 गेंदों में 45, जवाब में बैटिंग करने उतरी पंजाब की शुरुआत ख़राब रही मगर 49 में ऑल ऑउट होने जितनी ख़राब नहीं, प्रियांश आर्य ने अपनी बैटिंग से सूर्या कुमार यादव की याद दिलाई वहीं, श्रेयस ईयर ने ताबड़तोड़ एक रन बनाये, पंजाब की ओर से सबसे ज़्यादा शशांक सिंह ने 56 रन बनाये और RCB 23 रन से जीत कर प्ले ऑफ क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई जिसके बाद खिलाड़ी ट्रॉफी उठाने की प्रैक्टिस करने लगे।

फॉक्सी से बात करते हुए RCB फैन ने कहा “RCB की जीत से बाक़ी टीमों में डर का माहौल तो है ही, ख़ुद RCB फैन्स में भी डर का माहौल है”।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *