फ़िर जीती RCB, बंद होगा IPL

बड़ी खबर आ रही है नरेंद्र मोदी स्टेडियम से जहाँ आज RCB फिर जीत गई जिसके बाद अब IPL नहीं होगा।

दरअसल, आरसीबी के जीतने से फिर लाखों लोग ब्रोज़गार हो गए हैं, जो आरसीबी के बस एक ट्रॉफी होने पर दिन रात मीम्स बनाते थे। RCB के एक ट्रॉफी जीतने से आईपीएल की TRP पहले ही कम हो गई थी और अब पूरी तरह से ख़त्म हो जाएगी। आज गुजरात ने पहले खेलते हुए बता दिया कि शुभमन गिल बड़े मैच के छोटे खिलाड़ी हैं, और ट्रॉफी तो आरसीबी ही ले जाएगी, जिसके बाद कोहली ने अपने आप को चेज़ मास्टर बताते हुए आरसीबी को फिर ट्रॉफी जिता भी दी। और IPL क़ा पूरा मज़ा ही ख़राब कर दिया। जिसके बात तय किया गया कि अब IPL नहीं होगा।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए एक आईपीएल अफसर ने कहा “आईपीएल का मज़ा ही तब तक है जब तक आरसीबी के मज़े ले सको ”।

फ़िलहाल, आप जुड़े रहिए फ़ॉक्सी से क्रिकेट और बाक़ी स्पोर्ट्स की मज़ेदार ख़बरों के लिए, क्योंकि फॉक्सी है IPL के साथ भी और IPL के बाद भी।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *