बड़ी खबर आ रही है लखनऊ से जहाँ आज ऋषभ पंत ने बैटिंग ना करके अपने हेटर्स को जवाब दे दिया।
दरअसल, आज CSK ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाये जिसमे संजू सैमसन ने रोहित शर्मा से सीखते हुए 20 गेंदों में 20 रन बनाये वहीं टीम में बोझ गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ 13 रन बनाये मगर कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों में 71 रन बनाकर लखनऊ को अच्छा टारगेट दे दिया। जवाब में जीत की स्ट्रेटेजी के साथ उतरी लखनऊ की ओर से ऋषभ पंत बैटिंग करने ही नहीं आए, मिचेल मार्श ने 38 गेंदों में 7 छक्कों की मदद से 90 रन बनाये और फिर जोश इंग्लिश और पूरन ने CSK को सात विकेट से हराकर क्रेडिट सही जगह पहुंचा दिया।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए पंत ने CSK के लिए कहा “हम तो डूबे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे”।
फ़िलहाल, CSK पॉइंट टेबल में 7 वे नंबर पर जाने की तैयारी कर रही है।




