उत्तर प्रदेश के उपद्रवी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अचानक से बहुत सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं । कई लोग सरकार से कठिन सवाल भी पूछ रहे हैं की अचानक से एक अपराधी पुलिस से बंदूक छीन कर कैसे भाग सकता है।
इसी बीच जोधपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। काले हिरण के शिकार में जोधपुर में चल रहे सलमान खान से खिलाफ केस को अब 25 साल हो गए हैं मगर अब तक केस का कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
जब सलमान के वकील को विकास दुबे के एनकाउंटर के बारे में पता चला तो उसने भी वही बहाना मारने का मौका नहीं छोड़ा। सलमान के वकील ने अदालत में कहा की काला हिरण भी सलमान की बंदूक छीन कर भागा था जिसके बाद सलमान को आत्म रक्षा करने के लिए उसपर गोली चलानी पड़ी।
इस बयान से अदालत में मौजूद सभी लोगों को हैरान करके छोड़ दिया। अब देखना यह होगा की जज साहब वकील के इस तर्क को महत्तव देते हैं या नहीं।