संजू सैमसन के लिए ख़ुद को कुर्बान किया सूर्या कुमार यादव ने

बड़ी ख़बर आ रही है BCCI से जहाँ आज इस बात का खुलासा हुआ कि सूर्या कुमार यादव ने टीम में संजू सैमसन की जगह बनाने के लिए ख़ुद की कुर्बानी की।

दरअसल, पहले जब सूर्या कुमार यादव से पूछा गया था कि टीम में संजू सैमसन को क्यों नहीं लिया गया तो कप्तान सूर्या ने उल्टा सवाल पूछ लिया कि किसकी जगह लें अभिषेक शर्मा की या तिलक वर्मा की? मगर अंदर ही अंदर ये सवाल सूर्या को खा रहा था जिसके चलते उन्होंने जानबूझ के पूरे आईपीएल में गंदा खेल जबकि वो चाहते तो अकेले मुंबई इंडियंस को आईपीएल जिता देते।

फॉक्सी से बात करते हुए सूर्या कुमार यादव ने कहा “सब कहते थे संजू सैमसन की जगह बाहर कौन जाएगा, आज समझ में आ रहा है कौन जाएगा”।

फिलहाल, वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह देने के लिए अभिषेक शर्मा ख़राब खेलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *