बड़ी ख़बर आ रही है इंग्लैंड से जहाँ आज टीम इंडिया ट्रैफिक में फँस कर भी हारने से नहीं बच पाई।
दरअसल, सीरीज हारने के बाद इज्जत बचाने के लिए टीम इंडिया ट्रैफिक का बहाना करके मैदान में नहीं आई जिसके चलते मैच डिले हो गया, हालाकि किसी तरह ग्राउंड में पहुँचने के बाद इंग्लैंड ने इंडियन टीम का फिर वही हाल किया, हैरी ब्रुक के 95 और बटलर के 131 रनों के चलते इंग्लैंड ने 257 रन बना डाले, इंडिया की और से सबसे ज़्यादा अक्षर पटेल ने 63 और प्रिंस यादव ने 60 रनों का योगदान किया, वहीं संजू सैमसन ने आज फिर दिखा दिया क्यों उनकी जगह किसी और को चांस मिलना चाहिए, वहीं अभिषेक शर्मा ने अंधाधुन 3 रन बनाये, जबकि शिवम दुबे ने मात्र दस गेंदों में 14 रन बना डाले, और टीम इंडिया श्रेयस अइयर की कप्तानी में एक और सीरीज हार गई।
फॉक्सी से बात करते हुए सूर्या कुमार यादव ने कहा “गौतम भाई जरा आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज की ट्रॉफी दिखाना”।
फिलहाल, इंग्लैंड के साथ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया मुंबई के ट्रैफिक में फँसने का प्लान कर रही है।




