छुट्टियों में घूमने कहाँ जाएँ ये डिसाइड करते-करते ही खत्म हो गई छुट्टियाँ

बड़ी खबर आ रही है नोएडा से जहाँ छुट्टियों में कहाँ घूमने जाएँ ये डिसाइड करते-करते छुट्टियाँ ही खत्म हो गईं।

दरअसल, छुट्टियों में पूरा परिवार भीषण गर्मी से दूर कहीं ठंडी जगह जाना चाहता था। ऐसे में जो भी जगह बच्चे डिसाइड करते उसपर पापा बोल देते कि अरे अब इस जगह मै वो वाली बात नहीं रही, अरे बस घर से बीस किलोमीटर दूर इससे अच्छी जगह है, अरे यहां जाने में जितना खर्चा होगा उतने में तो फौरन ट्रिप हो जाएगी। और ऐसा करते-करते छुट्टियां निकल गई लेकिन घरवाले कहीं जाने के लिए नहीं निकले।

फॉक्सी से बात करते हुए बच्चों ने पापा को कहा, “पापा, आपसे ना हो पाएगा “।

फिलहाल, घरवालों ने अगले साल छुट्टियों में कहाँ जाना है, उसकी जगह अभी से ढूंढनी शुरू कर दी है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *