होटल के चेक-इन में ही लग गई इतनी देर कि हो गया चेक-आउट का समय

बड़ी ख़बर आ रही है मुंबई से, जहाँ होटल में चेक-इन करते-करते ही इतनी देर लग गई कि चेक-आउट का समय हो गया।

दरअसल, हफ़्ते भर ऑफिस की दौड़-भाग की थकान मिटाने के लिए एक कपल ने वीकेंड में आराम से स्टेकेशन के लिए एक होटल बुक किया था। जहाँ पहले तो उन्हें लॉबी में बिठाया गया, फिर दोनों का नाम, फोन नंबर, आईडी, आईडी की फोटोकॉपी, उस पर दोनों के साइन इत्यादि करने में ही इतना टाइम लग गया कि चेक-आउट का समय हो गया।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा ‘जब चेक-आउट का टाइम हो गया तब जाके मैनेजर ने चेक-इन को लेकर कहा “Its done Bro“.’

फ़िलहाल, होटल के चेक-इन प्रोसेस से थका कपल आराम करने के लिए वापस होटल रूम बुक कर रहा है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *