बड़ी खबर आ रही है जयपुर से जहाँ आज IPL की टीमों ने IPL चेयरमैन से वैभव सूर्यवंशी की शिकायत करते हुए कहा है कि वो बड़ों की इज्जत करना सीखे|
दरअसल, आज लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 220 रन बनाये जिसमे मिचेल मार्श ने 57 गेंदों में 96 रन बनाये और आधे घंटे के लिए ऑरेंज कैप ले ली, वहीँ जोश इंग्लिश ने 29 गेंदों में 60, फॉर्म में चल रहे पूरन ने 16 रन बनाये वहीँ कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में ताबड़तोड़ 35 रन मारे और सोचने लगे कि खुद बाहर हो कर बाकी की टीमों को भी बाहर करेंगे मगर राजस्थान की ओर से बैटिंग करने आये पंद्रह साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने से बड़े बूढ़ों की इज्जत न करते हुए सबको इतना मारा इतना मारा, आखिर २० ओवर में कितना मारा जा सकता था, सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 93 रन मार दिए, वहीँ जैस्वाल ने 43 और ध्रुव जुरेल ने 53 रन मार के राजस्थान को 7 विकेट से जिता दिया| सूर्यवंशी की बैटिंग देख बाकी की टीमें वैभव सूर्यवंशी की शिकायत करने पहुँच गयीं |
फॉक्सी से बात करते हुए ऋषब पंत ने कहा “अरे इसका स्कूल चालू करवा यार. . हम सबको परेशान कर रखा है“|
फ़िलहाल, आज वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देखते हुए बुमराह इंजर्ड हो गए हैं |




