बहुत सारे कोर्स करने के बाद भी युवक की नहीं लगी नौकरी तो उसने काला जादू का कोर्स किया शुरू

बड़ी खबर आ रही है कोलकाता से, जहाँ बहुत सारे कोर्स करने के बाद भी युवक की नौकरी नहीं लगी तो उसने काला जादू का कोर्स शुरू कर दिया।

दरअसल, बेरोजगार युवक को नौकरी पाने के लिए उसके घरवाले, दोस्त, रिश्तेदार जो भी कोर्स बताते, वो कर लेता। ऐसे में जब BTech, UPSC, SSC, AI, Data Science, Web Development, Digital Marketing आदि कोर्स करने के बाद भी जब उसके अलावा उसके सारे दोस्तों की नौकरी लग गई। तो वो समझ गया कि उसकी नौकरी न लगने में किसी काली शक्ति का हाथ है और उसने खुद काला जादू का कोर्स शुरू कर दिया।

फॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा, “तंत्र-मंत्र, टोना-टोटका, नज़र, वशीकरण, सौतन से छुटकारा, नौकरी ना लगना, जमीन पे कब्जा, परिवार में क्लेश किसी भी समस्या को मिनटों में हल कर देगा बाबा बेरोजगार।”

फिलहाल, युवक काला जादू करके अपने दोस्तों कि भी नौकरी छुड़वा रहा है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *